फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री से मिला शाक्य समाज प्रतिनिधि मंडल, 21 लाख रुपये धर्मशाला निर्माण के लिए दिए

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में  शाक्य समाज का प्रतिनिधिमंडल क - फोटो : self
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से वीरवार को उनके संत कबीर कुटीर आवास पर शाक्य समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। मुख्यमंत्री ने कैथल में शाक्य समाज के लिए 21 लाख रुपये धर्मशाला निर्माण के लिए देने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि राज्य में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन होगा। सीएम ने प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि शाक्य समाज का गौरवशाली इतिहास न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। यह वही समाज है, जिसमें करुणा, अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध ने जन्म लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़ी कुछ मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर सीएम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें