फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेशभर में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता व श्रमदान अभियान, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम और गरीब व जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रमुख रहेगा।
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने शनिवार को विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन और जनसेवा की सोच से प्रेरित होकर यह पखवाड़ा प्रदेशभर में सेवा भाव को बढ़ाने का कार्य करेगा। बैठक में मंत्री भी वीसी के जरिए जुड़े और अपने सुझाव साझा किए। सैनी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े। इसी तरह जिन परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है उनकी सूची बनाकर सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता को समर्पित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें