चंडीगढ़। पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड सेक्टर-2 की 30वीं वार्षिक आम सभा बैंक मुख्यालय में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुल्ला राम ने की। हरको बैंक चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ला रंजन मुख्य अतिथि रहे और महाप्रबंधक रमेश पुनिया भी उपस्थित रहे। बैंक महाप्रबंधक सुभाष बिश्नोई ने 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ऋण वितरण, वित्तीय स्थिति और डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी। बैठक में पारदर्शिता, सहकारिता व कर्मचारियों के योगदान की सराहना हुई। भविष्य की योजनाओं पर सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया।