फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा राज्य सम्मान, सरकार ने मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- संस्थाओं को एक लाख और व्यक्तियों को 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, सेवा और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे बुजुर्गों और संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।

हरियाणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना समाज सेवा, कला, खेल, बहादुरी और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को एक नई पहचान देगी। इसके तहत व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन



योजना के तहत शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य एवं बहादुरी, आजीवन उपलब्धि, साथ ही वरिष्ठ पेंटर, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाड़ी जैसी श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम और श्रेष्ठ डे-केयर सेंटर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कला और खेल से जुड़ी व्यक्तिगत श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 30 हजार रुपये और तृतीय 20 हजार रुपये तय है। वहीं संस्थागत श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपनी उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभागीय पोर्टल https://award.socialjusticehry-gov.in पर 12 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों या संस्थाओं को पिछले तीन वर्षों में यह पुरस्कार मिल चुका है वे उसी श्रेणी में दोबारा आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें