चंडीगढ़। प्रदेश के सभी 143 ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। यह आयोजन 12 मई से 15 मई तक चलेगा।
हरियाणा के युवा उद्यमिता कानून एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस पहल के जरिये युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया है कि इन सेमिनारों में शामिल होकर खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।