फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी महकमों में पदों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने सभी विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्योरा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने बुधवार को सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने विभागों में खाली पदों की जानकारी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया 18 अगस्त को जारी सरकार के निर्देशों के तहत शुरू की गई है। हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में क्षैतिज आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। सरकार अब यह पता लगा रही है कि अलग-अलग विभागों और संस्थानों में सीधी भर्ती के कितने पद खाली हैं और इनमें से कितने पद पूर्व अग्निवीरों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। यह भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों से पद और श्रेणी के हिसाब से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। इसमें यह भी बताना होगा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए कितने पद आरक्षित हैं और उन पर कितना आरक्षण लागू है। अनारक्षित, एससी, बीसी-ए, बीसी-बी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पदों का भी ब्योरा मांगा गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को खाली पदों की पूरी जानकारी तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें