फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निकायों के सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका, आज होगा प्रदेशव्यापी रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश में तैनात सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने पर रोष जताया है। कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई कि सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं लेकिन एप के माध्यम से हाजिरी न लगने के कारण अलग-अलग जिलों में अनुपस्थिति दिखाकर वेतन रोका जा रहा है। ऐसे में वेतन रोकने के विरोध में 8 अगस्त, शुक्रवार को प्रदेशव्यापी रोष प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने चार अगस्त को पत्र जारी करके नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
राज्य प्रधान शास्त्री ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लेकिन वेतन काटना उचित नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री से इस प्रकरण में संज्ञान लेने की मांग की है। आंदोलन की रणनीति बताते हुए कहा कि तुरंत निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन का कोई ठोस निर्णय लेंगे। शुक्रवार को इस प्रकरण में प्रदेश में रोष प्रदर्शन करके शहरों के मुख्य चाैराहों पर पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें