चंडीगढ़। सैनी महासभा हरियाणा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। महासभा ने जिलाध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंप दिया है। अब संगठन जिला स्तर से आगे बढ़ते हुए खंड स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा।
प्रदेशाध्यक्ष कुंवर धर्मचंद सैनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सात सितंबर को सोहना में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था। महासभा का लक्ष्य समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराना है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं की हरसंभव मदद की जाएगी।
ये है नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
पंचकूला से वीरेंद्र मोहन चौधरी, अंबाला से देवेंद्र सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र से गुरनाम सिंह सैनी, कैथल से राजेश कुमार, सिरसा से नरेंद्र कुमार, फतेहाबाद से राजाराम सैनी, हिसार से ओमप्रकाश राडा, जींद से सतबीर सैनी, करनाल से जोगेंद्र सैनी, यमुनानगर से बालकिशन सैनी, पानीपत से एडवोकेट सुभाष सैनी, सोनीपत से एडवोकेट महेंद्र सैनी, रोहतक से अवनीश सैनी, भिवानी से भूपसिंह सैनी, चरखी दादरी से जगमाल सिंह, महेंद्रगढ़ से बिशन कुमार, रेवाड़ी से मनोज कुमार, झज्जर से रघुवीर सिंह, गुरुग्राम से विजय कुमार, फरीदाबाद से नरसिंह, पलवल से रणबीर सिंह और नूंह से महावीर सिंह सैनी शामिल हैं।