फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज कर्मचारियों ने पांच व छह नवंबर को हड़ताल की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानी गई मांगों को पूरा करने का पत्र अभी तक जारी न होने से कर्मचारियों में आक्रोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने 5 और 6 नवंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का नोटिस दिया है। 8 सितंबर को परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में मानी गई मांगों को पूरा करने का पत्र अभी तक जारी न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि 4 नवंबर तक इन मांगों को लेकर लिखित पत्र जारी नहीं हुए तो वह हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहर ने बताया कि जब पिछले माह हड़ताल का निर्णय लिया गया तो 8 सितंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज ने वार्ता के लिए बुलाया था। उस समय बैठक के दाैरान कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें एक माह के भीतर सर्कुलर (पत्र) जारी करने का आश्वासन भी दिया गया था मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निजी परमिट देने की योजना पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। परिचालकों का वेतनमान बढ़ाकर लिपिकों के समान तीन वेतन वृद्धि देने की मांग, चालकों को स्टैंड प्रभारी का अलग से पद सृजित करके पदोन्नति देने की भी मांग कर्मचारियों ने उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2016 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से स्थायी करने की मांग भी इसमें शामिल है। इसके अतिरिक्त बकाया बोनस का भुगतान और चालक, परिचालक व कर्मशाला के कर्मचारियों की नई भर्ती भी मांग की जा रही है। नोहर ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को दो घंटे बस अड्डों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें