फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 31 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक किसान 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार यह अनुदान गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत दिया जाएगा। योजना के तहत शक्ति चालित गन्ना सेट उपचार उपकरण, शक्ति खरपतवार नाशक और गन्ना पेड़ी प्रबंधन उपकरणों पर अनुदान मिलेगा। किसानों को चौड़ी पंक्ति रिजर, रोटावेटर (चार फीट) और ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर पर भी अनुदान दिया जाएगा। सब-सॉयलर, चिसलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर और प्लांटर भी इस योजना में शामिल हैं। इसके अलावा मिनी ट्रैक्टर भी अनुदान के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें