फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रालोद प्रदेशाध्यक्ष की केंद्रीय मंत्री जयंत से मुलाकात, समालखा में बड़ी रैली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेशाध्यक्ष रविंदर मचरौली ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस माैके पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान भी मौजूद रहे। हरियाणा से प्रदेश महासचिव नरेंद्र चिकारा, त्रिलोक राजोरा व सुनील बंसल भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मचरौली ने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने मार्च में समालखा में एक बड़ी रैली आयोजित करने की अनुमति और समय की मांग की। रैली के दौरान मछरौली में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापना का भी कार्यक्रम होगा। बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें