फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा 257 अभ्यर्थियों ने दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) देहरादून की प्रवेश परीक्षा रविवार को पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। इसमें 257 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग हरियाणा के नोडल अधिकारी सेवानिवृत्त विंग कमांडर संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून 11 से 18 वर्ष की आयु तक के लड़के और लड़कियों को सार्वजनिक स्कूल शिक्षा प्रदान करता है।
इसके लिए अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है। जनवरी 2026 से शुरू होने वाले सत्र के लिए रविवार को परीक्षा हुई।
सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक गणित और सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। कुल पंजीकृत 307 में से 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें