फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 21 हजार सफाईकर्मियों को राहत: अब हर माह मिलेगा 2000 रुपये जोखिम भत्ता, तत्काल प्रभाव से होगा लागू

Fri, 30 Oct 2026 01:18 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय हरियाणा राज्य के सभी नगर निगमों, जिला नगर आयुक्तों, नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों और नगर समितियों के सचिवों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने नगर पालिकाओं के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत दी है। उन्हें अब हर महीने 2000 रुपये का जोखिम भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 'पालिका रोल' पर कार्यरत कर्मचारियों के बराबर होगा।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय हरियाणा राज्य के सभी नगर निगमों, जिला नगर आयुक्तों, नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों और नगर समितियों के सचिवों को सूचित किया गया है। इस नए आदेश के साथ, नियमित सफाई कर्मचारियों को पहले दिए जाने वाले प्रदर्शन-आधारित वार्षिक प्रोत्साहन को वापस ले लिया जाएगा। यह प्रोत्साहन पहले जोखिम भत्ते के बदले में दिया जाता था। इसकी राशि 12 हजार रुपये और नाै हजार रुपये थी। यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग की सहमति से जारी किया गया है। यह सहमति 22 अक्तूबर को प्राप्त हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें