चंडीगढ़। हरियाणा राज्य रेडक्रॉस के नए महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात की। इस दौरान रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी भी मौजूद रहे। डॉ. सुनील पिछले 27 वर्षों से रेडक्रॉस द्वारा संचालित सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
राज्यपाल घोष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रेडक्रॉस एक संवेदनशील सामाजिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गतिविधियां पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हों ताकि किसी भी लाभार्थी को असुविधा न हो।