फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी के 4246 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सरकार ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद एचएसएससी पदों को करेगा विज्ञापित
विज्ञापन

चंडीगढ़। समान पात्रता परीक्षा पास करने के बावजूद ग्रुप डी में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप डी के 4246 रिक्त पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति दे दी है। सरकार की ओर से पत्र मिलने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) बहुत जल्द इन पदों को विज्ञापित करेगा। उसके बाद सीईटी पास युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे।
पिछले साल एचएसएससी ने पहले ग्रुप डी और फिर ग्रुप सी की चयनित सूची जारी की थी। पिछले साल एचएसएससी ने पहले ग्रुप डी और फिर ग्रुप सी के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इससे ग्रुप डी में नौकरी पाने वाले कई युवाओं ने ग्रुप डी की नौकरी छोड़ ग्रुप सी की नौकरी ज्वाइन कर ली थी। इससे ग्रुप डी के कई पद 4246 पद फिर से खाली हो गए थे। सीआईटी पास कई युवा पिछले एक साल से मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार के मंत्रियों से ग्रुप डी के खाली पदों की चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन





सीईटी स्कोर के आधार पर बनेगी लिस्ट

इन पदों का विज्ञापन निकालने के बाद एचएसएससी सीईटी पास ग्रुप डी उम्मीदवारों से आवेदन मांगेगा। आवेदन मिलने के बाद सीईटी के अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी और सीधे उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा। ग्रुप डी के लिए सीईटी के बाद कोई दूसरा टेस्ट नहीं होता। इसमें सीईटी प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होता है। ऐसे में सीईटी स्कोर के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी।




विभागों व बोर्डों से मांगी जाएगी ग्रुप डी के खाली पदों की सूची

सीएम से मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा सरकार विभागों, बोर्डों व निगमों से ग्रुप डी पदों खाली पदों की सूची मांगेगी। ग्रुप डी के पद शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व समेत लगभग सभी विभागों, निगम व बोर्ड में हैं। वहां से सूची जारी होने के बाद पता चल सकेगा कि किस विभाग में ग्रुप डी के कितने पद खाली हैं। ग्रुप डी में चपरासी, सफाई कर्मचारी, हेल्पर, चौकीदार, माली, ड्राइवर और सहायक जैसे पदों पर भर्ती होती है
विज्ञापन




13 ग्रुपों के विज्ञापित पदों को वापस लिया जाएगा

उधर, हरियाणा सरकार ने ग्रुप थ्री के 13 ग्रुपों के उन विज्ञापित पदों को वापस लेने का फैसला किया है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इनमें फाॅरेस्टर के 65, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69, ड्राफ्ट्समैन सिविल के 367, नेटवर्क असिस्टेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिक के 319, फिटर-प्रेस मैकेनिक के 180, ड्राॅफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल के आठ, ड्राॅफ्ट्समैन मैकेनिकल के चार, असिस्टेंट आर्कियोलाॅजिस्ट के 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24, फॉरेस्ट रेंजर के 57, डिप्टी रेंजर के छह और असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन सिविल के 156 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें