फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 2605 प्रशिक्षु पटवारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पटवारी ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण ले रहे पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड भी एक वर्ष किया गया है
विज्ञापन


अभी तक इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ, प्रशिक्षु पटवारी बोले - वेतन मिला न स्टाईफंड
चंडीगढ़। प्रदेश के प्रशिक्षु पटवारियों को लेकर सरकार की घोषणा के बावजूद राहत नहीं मिली। 16 पटवारी ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे 2605 पटवारियों को अभी तक वेतन की छोड़िए स्टाई फंड भी नहीं मिला। साथ ही अभी तक प्रशिक्षण की अवधि 18 माह से घटाकर 12 माह करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका।

दरअसल, नव नियुक्त राजस्व पटवारियों को प्रशिक्षण पर भेजने से पहले सात जनवरी को पंचकूला में समारोह आयोजित हुआ था। इसमें नव नियुक्त पटवारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई नई घोषणाएं की थीं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा ये थी कि पटवारियों के प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष की गई थी। यह भी घोषणा की थी कि प्रशिक्षण की अवधि के से ही प्रति माह वेतन मिलेगा। नए नियमों में संशोधन को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही प्रशिक्षण के पहले दिन से ही वेतन मिलना था। पहले प्रशिक्षण की अवधि के दाैरान नव नियुक्त पटवारियों को स्टाईफंड के रूप में 10-10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाते थे। पटवारियों का दावा है कि प्रशिक्षु पटवारियों को न वेतन मिला न नए नियमों को संशोधन को लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। प्रशिक्षु पटवारियों का कहना है कि चार माह से वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने से लेकर दूसरे कार्यों के लिए कर्जा लेना पड़ा है।
विज्ञापन




-



प्रदेश में नायब तहसीलदारों के 62 पद रिक्त, परीक्षाएं नियमित कराने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष जयबीर चहल ने बताया कि वर्ष 2007 में एक नोटिफिकेशन हुआ था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश में प्रति छह माह में कानूनगो की पदोन्नति के लिए नायब तहसीलदार की परीक्षा आयोजित होनी थी लेकिन परीक्षा आयोजित कराने में पूर्व में कुछ वर्ष का अंतर रहा। 2021 में मांग के बाद परीक्षा आयोजित हो सकी थीं। इसके बाद एक से पांच जुलाई 2024 में परीक्षा हुई, जिसका परिणाम 13 फरवरी 2025 को घोषित किया गया और 35 ने परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। हाल ही में परीक्षा भी हुईं हैं, अब नियमित परीक्षाएं कराने की मांग है। जिससे रिक्त 62 नायब तहसीलदारों के पद भरे जा सकें।





प्रदेश के इन पटवारी ट्रेनिंग स्कूल में पटवारी ले रहे प्रशिक्षण :

ट्रेनिंग स्कूल : संख्या :

1. पंचकूला : 139

2. कैथल : 132

3. सिरसा : 114

4. फरीदाबाद : 134

5. गुरुग्राम : 118

6. हिसार : 245

7. करनाल : 160

8. रोहतक : 179

9. झज्जर : 159

10. महेंद्रगढ़ : 216

11. चरखी दादरी : 89

12. जींद : 197

13. सोनीपत : 196

14. पानीपत : 128

15. भिवानी : 182

16. रेवाड़ी : 217

कुल नए पटवारी : 2605



-



वर्जन

प्रशिक्षण पाने वाले सभी पटवारियों को नियमानुसार प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिल रहे हैं लेकिन घोषणा के अनुरूप पूरे वेतन का प्रस्ताव वित्त विभाग में लंबित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही प्रशिक्षणरत पटवारियों को पूरा वेतन दिया जाएगा। नायब तहसीलदारों से जुड़ी परीक्षा हाल ही में आयोजित हुई थी और इस माह के अंत तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विपुल गोयल, राजस्व मंत्री, हरियाणा



नव नियुक्त पटवारियों को नए नियमों के अनुसार ही प्रशिक्षण की अवधि से ही वेतन मिलना था। प्रशिक्षण की अवधि भी डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जा चुकी है, फिर भी सरकार ने इस प्रकरण में आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।

जयबीर चहल, राज्य प्रधान, द रेवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें