फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा एफएसएल में भर्ती: बीस पद भरे जाएंगे, एक साल के अनुबंध पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी या पीएचडी और कम से कम तीन साल का फोरेंसिक डीएनए जांच का अनुभव जरूरी है। इसके लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और मासिक मानदेय 53,100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
Recruitment - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मधुबन स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में डीएनए जांच से जुड़े काम को तेजी से निपटाने के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पांच वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, पांच वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, पांच वैज्ञानिक सहायक और पांच लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां एक साल के लिए पूरी तरह अनुबंध आधार पर होंगी। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्क्रीनिंग तथा इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


आवेदन निर्धारित प्रारूप में निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, हरियाणा, मधुबन, करनाल के पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा या कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 शाम पांच बजे है। 

पद के अनुसार योग्यता और मानदेय
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी या पीएचडी और कम से कम तीन साल का फोरेंसिक डीएनए जांच का अनुभव जरूरी है। इसके लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और मासिक मानदेय 53,100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी और कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु 45 वर्ष और मानदेय 44,900 रुपये होगा।

वैज्ञानिक सहायक के पांच पदों के लिए एमएससी और कम से कम एक साल का अनुभव अनिवार्य है। अधिकतम आयु 40 वर्ष और मानदेय 35,400 रुपये मिलेगा।

वहीं, पांच लैब अटेंडेंट पदों के लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान विषय से 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। इनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और मासिक मानदेय 16,900 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें