फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अगली बार से विधानसभा सत्र में एआई से रिकॉर्डिंग व अनुवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दी जानकारी
विज्ञापन


मानसून सत्र के 4 दिन में 21 घंटे 8 मिनट चली कार्यवाही, 120 फीसदी रही कार्य उत्पादकता
सत्र के समापन पर पहली बार राज्यगीत बजाया गया
चंडीगढ़। लोकसभा की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा के अगले सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए रिकॉर्डिंग और अनुवाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विस के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। 22 से 27 अगस्त तक मानसून सत्र के चार दिन में 21 घंटे 8 मिनट चली कार्यवाही में 120 फीसदी कार्य उत्पादकता रही है। यह जानकारी विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन प्रेसवार्ता के दौरान दी।


अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान कुल सात विधेयक पारित हुए। पहले और दूसरे दिन 71, तीसरे दिन 72 और चौथे दिन 70 विधायक मौजूद रहे। इसमें मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्रियों की संख्या शामिल नहीं है। सत्र के समापन पर पहली बार राज्यगीत बजाया गया।
विज्ञापन


शून्यकाल में 78 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें भाजपा के 30 सदस्यों ने 99 मिनट, कांग्रेस के 34 सदस्यों ने 129 मिनट, इनेलो के 2 सदस्यों ने 7 मिनट और निर्दलीय 3 विधायकों ने 10 मिनट तक अपनी बात रखी।
विज्ञापन




प्रश्नकाल
53 विधायकों ने 307 तारांकित प्रश्न पूछे
194 स्वीकार और 56 प्रश्नों पर सदन में चर्चा
160 अतारांकित प्रश्नों में से 132 स्वीकृत
ध्यानाकर्षण सूचनाओं के तहत कुल 40 नोटिस आए, 11 को स्वीकार किया गया।

वहीं, स्थगन प्रस्तावों में से एक को स्वीकार कर 26 अगस्त को तीन घंटे 35 मिनट लंबी चर्चा की गई जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी 67 मिनट तक जवाब दिया। सत्र के दौरान 1585 लोग विधान सभा पहुंचे जिनमें 842 विद्यार्थी, 281 स्पीकर गैलरी और 462 दर्शक दीर्घा से थे। पहली बार महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष विधान भवन आए। नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए साइक्लोथॉन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें