फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: तीन जिलों के दस गांवों को दूसरी तहसील में स्थानांतरित करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नए जिलों को बनाने को लेकर अंतिम फैसला जून की बैठक में लिया जाएगा
विज्ञापन

चंडीगढ़। नए जिले बनाने को लेकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बुधवार को तीन जिलों के दस गांवों को एक तहसील से दूसरे तहसील में शामिल करने की सिफारिश की। वहीं, नए जिले के लिए आए प्रस्तावों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। नए जिले बनाने को लेकर अंतिम फैसला जून में होने वाली कमेटी की बैठक में लिया जा सकेगा।
कमेटी के पास हांसी, डबवाली, गोहाना, मानेसर और असंध को नया जिला बनाने के प्रस्ताव आए हैं। मंत्री का कहना है कि ये पांच शहर फिलहाल जिले बनाने के लिए तय किए गए मानदंड में खरे नहीं उतर रहे हैं। हालांकि, सरकार इस संबंध में मंथन कर रही है।
विज्ञापन


विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि यमुनानगर के गांव चाहड़वाला को उप तहसील सरस्वती नगर से तहसील बिलासपुर में और गांव रुपोली को तहसील रादौर से उप तहसील सरस्वती नगर में शामिल करने की सिफारिश की गई है। सिरसा के गांव मलिकपुर, किंगरे, नौरंग, बनवाला और मिठड़ी को तहसील कालांवाली से तहसील डबवाली में शामिल करने की भी सिफारिश की गई। वहीं, झज्जर के गांव बिलोचपुरा, भिंडावास और शाहजहांपुर को मातनहेल से झज्जर तहसील में शामिल करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन

बैठक के बाद कृष्ण लाल पंवार ने बताया, अब तक कमेटी के पास 69 प्रस्ताव आ चुके हैं। इनमें जिले से लेकर गांवों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव शामिल हैं। शेष प्रस्तावों के संबंध में जिला उपायुक्तों को दोबारा रिपोर्ट तैयार करके आगामी बैठक तक भेजने के निर्देश दिए हैं। पंवार ने बताया कि सब तहसील बनाने के लिए निर्धारित मानदंडों में 10 से अधिक गांव, 5 से 10 पटवार सर्कल, 60 हजार से अधिक जनसंख्या, 15 हजार हेक्टेयर या इससे अधिक क्षेत्रफल और उप मंडल मुख्यालय 15 किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए। इसी प्रकार तहसील के लिए निर्धारित मापदंडों में 20 या इससे अधिक गांव, दो उप तहसील, पांच से अधिक पटवार सर्कल, 80 हजार या अधिक जनसंख्या, 15 हजार हेक्टेयर या अधिक क्षेत्रफल और एक उपमंडल से दूरी 15 किलोमीटर की होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें