फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: राष्ट्रीय लोकदल ने अंकित को बनाया हरियाणा छात्र संघ का संयोजक, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

Sat, 26 Sep 2026 03:05 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अंकित को प्रदेश में छात्र संगठन के विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में छात्र और युवा संगठन को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
जयंत चाैधरी के साथ अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सोनीपत जिले के धनाना गांव निवासी अंकित को हरियाणा प्रदेश छात्र संघ का संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के निर्देश पर संगठन महासचिव नरेंद्र छिक्कारा ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि अंकित को तत्काल प्रभाव से रालोद हरियाणा प्रदेश छात्र संघ के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि वह प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।

अंकित को प्रदेश में छात्र संगठन के विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में छात्र और युवा संगठन को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें