फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में तीन आईएएस को नई जिम्मेदारी: निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक, मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो की कमान

Sat, 26 Sep 2026 10:50 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

2011 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार अब सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के निदेशक होंगे। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पूरी कर हरियाणा लौटे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी निखिल गजराज को राज्य परिवहन विभाग की कमान सौंपी गई है। उन्हें महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा नियुक्त किया गया है। वह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा का स्थान लेंगे।

2011 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार अब सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के निदेशक होंगे। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मुकुल कुमार के पास गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा उन्हें हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-द्वितीय अजय कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), पंचकूला का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फेरबदल में तीनों अधिकारियों की मौजूदा जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय और मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें