फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आठ मई को गुरुग्राम आएंगे राहुल गांधी, सद्भाव यात्रा का करेंगे नेतृत्व; जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Thu, 07 May 2026 01:05 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 मई को गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सद्भाव यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

यात्रा 8 मई को शाम 4 बजे सब्जी मंडी, हरी नगर, खांडसा रोड से शुरू होगी और एसडी स्कूल, खांडसा रोड पर समाप्त होगी। यात्रा के बाद राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

साथ ही, जिन क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं, वहां के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने कहा कि 8 मई चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण संबंधित क्षेत्रों के नेता वहीं रहकर प्रचार अभियान संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें