फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की नसीहत: दूसरे जिलों में अड़ंगा न डालें वरिष्ठ नेता, 30 जून तक चलेगी संगठन विस्तार की प्रक्रिया

Wed, 04 Jun 2025 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के शीर्ष कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी के कारण न सिर्फ संगठन का विस्तार लटका है, बल्कि चुनाव के सात माह बाद भी नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इस बारे में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के दावे कई बार खाली जा चुके हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ बैठक में माैजूद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार करने के लिए सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। 30 तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला वाइज आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं को नसीहत दी है कि वे दूसरे जिलों में अड़ंगा न डालें। 

 


हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'वन नेशन वन हसबैंड' पर सियासी बवाल: पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, भड़की भाजपा

विज्ञापन

चार घंटे में हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे राहुल

हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी बुधवार को 11.10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट और 12 बजे तक चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच जाएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित प्रदेश के शीर्ष नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। पीसीसी दफ्तर में चार घंटे बैठकर राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे।



राहुल गांधी दोपहर 12.15 बजे से तीन बजे तक 17 वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इनमें अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद 15 मिनट का लंच ब्रेक होगा। इस दौरान राहुल के साथ लंच करने वाले शीर्ष नेताओं की सूची तैयार करके उन्हें सूचित भी किया जा चुका है। दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक राहुल संगठन विस्तार के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और उनके साथ जिलों में फीडबैक लेने के लिए तैनात प्रदेशस्तरीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल के बताए रोडमैप पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन विस्तार की प्रक्रिया सहित भविष्य की कार्ययोजना पर नए सिरे से काम शुरू होगा। 3.30 बजे राहुल चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

जयचंदों की खिंचाई कर सकते हैं राहुल

गुजरात मॉडल के तर्ज पर चलने वाली हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार पर राहुल कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे। गुजरात मॉडल में राहुल ने साफ कर दिया था कि अब असली कांग्रेसी ही पार्टी में रहेंगे। इसी वजह से जिला अध्यक्षों के लिए मानक भी निर्धारित किए गए हैं। राहुल पार्टी में रहकर भाजपा की मदद करने वाले जयचंदों की खिंचाई भी कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि राहुल के दौरे के बाद नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी हो सकती है।

शीर्ष नेताओं को एकजुट करना चुनौती

11 साल बाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन का विस्तार होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। इससे पहले संगठन विस्तार की कई कोशिशें हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी के कारण नाकाम रही थी। पहली बार वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी को दूर रखकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में संगठन विस्तार की कवायद शुरू हुई है। 

पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद एक माह में पूरी प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने का दावा भी कर चुके हैं। मगर राहुल गांधी के सामने प्रदेश के शीर्ष नेताओं की आपसी खींचतान और गुटबाजी खत्म करके एकजुट करना बड़ी चुनौती होगी। 

विधानसभा में तकरीबन 12 से 15 सीटों पर कांग्रेस की मामूली अंतर से हार हुई थी। हारने वाले नेताओं ने भी पार्टी में गुटबाजी और वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान का आरोप लगाया था।

संगठन तक ठीक मगर जमीन पर वरिष्ठ नेता ही चेहरा

राहुल गांधी के निर्देशानुसार दूसरे राज्यों से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के नेताओं की नियुक्तियां कर रहे हैं। मगर जमीनी स्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता ही प्रमुख चेहरे हैं। प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला दिग्गज नेता हैं। इन नेताओं के अलग-अलग गुट माने जाते हैं। जमीनी स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को दिल से एकजुट कराना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी।

52 नेताओं ने मानी थी वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी

विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने चुनाव हारने वाले 52 उम्मीदवारों के साथ वर्चुअल बैठक करके हार के कारण पूछे थे। सभी उम्मीदवारों ने पार्टी की गुटबाजी, भितरघात और वरिष्ठ नेताओं की आपसी रंजिश को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

पुरानी छोड़िए, राहुल गांधी आ रहे सब ठीक होगा : उदयभान

प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच गुटबाजी, कुछ विधायकों का भाजपा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति लगाव और पार्टी के खिलाफ बयान, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति न होने सहित कई मुद्दों पर उदयभान ने कहा कि पुरानी छोड़िए। वो सब बीत चुका है। राहुल गांधी आ रहे हैं, सभी वरिष्ठ नेताओं से बात होगी और सभी दिल से एक साथ भी दिखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें