फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रघु यादव महासचिव और भूपेंद्र नफे सिंह राठी को युवा प्रकोष्ठ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो ने संगठन में बदलाव करते हुए पूर्व विधायक रघु यादव को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। वहीं, भूपेंद्र नफे सिंह राठी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन


रेवाड़ी से पूर्व विधायक रघु यादव नूंह में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस समारोह के दौरान इनेलो में शामिल हुए थे। एडवोकेट गहल सिंह संधू और राजबीर उर्फ बिल्लू चंदाना को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। अब तक युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंद गोस्वामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह भूपेंद्र नफे सिंह राठी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रहे और इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी के पुत्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें