फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम से मिले पंजाब के किसान: मान सरकार ने घर भेज दिए अधिकारी, सैनी बोले-पंजाब में भी खिलेगा कमल

Tue, 01 Apr 2025 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के लहरा के कुछ किसान अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मिले थे। उन्होंने कुछ मांगें सीएम के सामने रखी थी। इनमें से एक बस चलाने की मांग को 12 घंटे में पूरा किया गया था। 
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र के 15 सरपंचों ने पिछले हफ्ते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ समस्याएं रखी थी।
विज्ञापन




सरपंचों की एक मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मात्र 12 घंटे में पूरी कर दी थी। सरपंचों के मांग के अनुसार जींद से पटियाला के गांवों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस चलवा दी गई थी। इससे सरपंच काफी खुश हो गए थे और उन्होंने सीएम सैनी की तारीफ कर उन्हें पंजाब में आने का न्यौता दिया था। अब इन सरपंचों के घर पंजाब सरकार ने अधिकारी भेज दिए हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
यह भी पढ़ें: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: दुष्कर्म मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाई सजा, फैसला सुन पीड़िता हुई बेहोश

सीएम ने खुद साझा किया अनुभव

सीएम सैनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अब तो पंजाब के किसान भी उनके पास आ रहे हैं। उनकी भी समस्याएं सुनता हूं। एक बार तो मैंने उनसे कहा था कि आपका भी तो मुख्यमंत्री बैठा है। आप उनसे भी मिलो। तो किसानों ने कहा वह तो मिलते नहीं। अभी तीन से चार दिन पहले पंजाब के 15 सरपंच मुझसे मिलने आए थे। वे मुझसे मिलकर हैरान हो गए। वे कहने लगे कि हम लोग हैरान हैं कि आप सीधे हम लोगों से मिल रहे हैं। वह भी रात के साढ़े ग्यारह बजे। मुलाकात के बाद सरपंच जब गांव लौटे तो उनके घर पर एसडीएम गाड़ी लेकर पहुंच गया। उनका फिर मेरे पास फोन आया और कहने लगे कि हमारे ऊपर तो कार्रवाई कर दी। मैंने उनसे कहा आप चिंता न करो। सिर्फ एक साल रह गया है। वहां भी कमल का फूल खिल जाएगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें