फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Budget 2025: महिलाओं की झोली फिर खाली; बजट का प्रावधान, लेकिन अभी नहीं आएंगे 2100 रुपये

Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana Budget 2025-26 : विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का एलान किया था। इस योजना को लेकर प्रदेश सरकार ने 5000 करोड़ का बजट का प्रावधान रखा है। 
विज्ञापन
बजट अभिभाषण के दौरान सीएम नाय सैनी की पत्नी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के बजट 2025-26 में प्रदेश की महिलाओं के लिए निराशा हाथ लगी है। क्योंकि हरियाणा में महिलाओं की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की राशि अभी नहीं मिलेगी। हालांकि बजट अभिभाषण में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का प्रावधान किया गया। महिलाओं को प्रति माह 2100 की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया था। इसे पूरा करने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं आत्मनिर्भर को बनाने के लिए सरकार द्वारा 2100 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। लाडो लक्ष्मी योजना की आवेदन करने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन 

  • हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ऑफलाइन आवेदन

  • स्थानीय तहसील कार्यालय या संबंधित सरकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।

कल्पना चावला छात्रवृत्ति का एलान
बजट में कल्पना चावला छात्रवृत्ति का एलान किया गया है। छात्राओं को एक लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को संस्कृति महाविद्यालय के तौर पर विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें