फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल संस्कृति को दे रहे बढ़ावा : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन





स्पोर्ट्स एक्सपो में सीएम बोले- हरियाणा खेलों का पावरहाउस, नशा फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह खुद हर माह युवाओं के साथ मैराथन में दौड़ते हैं। हाल ही में यमुनानगर में आयोजित मैराथन में करीब एक लाख युवाओं ने भाग लिया। हरियाणा खेलों का पावरहाउस बन चुका है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान पूरी गंभीरता से चलाया जा रहा है और युवाओं में नशा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा की आबादी देश की कुल आबादी का केवल दो प्रतिशत है लेकिन ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा अग्रणी है। फिट इंडिया और खेलो इंडिया अब केवल खेल कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान बन चुके हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को छह करोड़ रुपये तक का नकद पुरस्कार दे रही है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को सीएम का संदेश
हार से मत घबराना और जीत से मत इतराना। हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाना। मेडल मेहनत का सम्मान है लेकिन असली खिलाड़ी वही है जिसका लक्ष्य हिंदुस्तान हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें