फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जापानियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने में जुटी है। अब जापान के साथ औद्योगिक संंबंध और मजबूत करने की तैयारी है जिससे राज्य में निवेश के लिए जापान के निवेशक आकर्षित हो सकें।
विज्ञापन

जापान के ओसाका शहर में आयोजित हो रहे जापान वर्ल्ड एक्सपो के दाैरान हरियाणा में निवेश के लिए वार्ता की जाएगी। हरियाणा की औद्योगिक रीति-नीति से अवगत कराते हुए जापान के उद्यमियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्टि्रयल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन) के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जापान के ओसाका शहर में वर्ल्ड एक्सपो की शुरुआत 13 अप्रैल से हो चुकी है और इसका समापन 13 अक्तूबर को होगा। एचएसआईआईडीसी के अधिकारी 5 से 13 अक्तूबर के बीच एक्सपो में निवेशकों को आकर्षित करेंगे। इस दाैरान हरियाणा में निवेशकों के लिए माैजूद अनुकूल परिस्थितियों के बारे में प्रचार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें