फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर प्रतीक ने जीता मोटरस्पोर्ट्स में स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया सम्मानित, 0.356 सेकंड से दर्ज की जीत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।

बहादुरगढ़ के मोटरस्पोर्ट्स खिलाड़ी प्रतीक दलाल ने थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 53.409 सेकंड का समय लेकर थाईलैंड के अपिलुक लोटागा (53.765 सेकंड) को 0.356 सेकंड से हराया। 23 से 25 अक्तूबर तक पटाया में हुई प्रतियोगिता में 16 देशों के 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता एफआईए के तत्वावधान में रॉयल ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड ने कराई।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपने चैंबर में प्रतीक को सम्मानित किया। कल्याण ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह जीत प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रतीक के पिता कुलदीप सिंह दलाल और ससुर इकबाल सिंह जून भी मौजूद रहे। बीटेक कर चुके प्रतीक फिलहाल अपना व्यवसाय करते हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में कोयंबटूर में आयोजित वोक्सवैगन पोलो कप इंडिया से मोटरस्पोर्ट्स की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें