फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 525 रुपये उपहार व समय से वेतन दे सरकार : शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले 525 रुपये की उपहार राशि और मिठाई देने की मांग की है। संघ ने स्थानीय निकाय विभाग से अक्तूबर के वेतन का भुगतान 6 नवंबर तक सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता नरेश कुमार शास्त्री और मांगेराम तिगरा ने कहा कि हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन और दिवाली पर 525 रुपये की टोकन राशि व मिठाई देने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद संघ को शिकायतें मिल रही हैं कि अधिकारी आयोग की सिफारिशें नहीं मान रहे। शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। त्योहार पर उन्हें समय पर वेतन और उपहार राशि देने में टालमटोल दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ ने विभाग से तत्काल इसके लिए निर्देश जारी करने की मांग की है। संघ ने नियमित, पालिका रोल, दैनिक वेतनभोगी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम, अनुबंधित, डोर-टू-डोर, अंशकालिक और ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को लाभ देने की मांग की। कहा कि सीवरमैन सहित निकायों के अन्य कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें