पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा को घेरा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा हरियाणा के नतीजों से स्पष्ट है कि जनमत के साथ धोखा हुआ। सभी ने देखा कि कैसे हरियाणा में मतदान के तीन दिन बाद तक चुनाव आयोग ने बार-बार वोटर टर्नआउट के आंकड़ों में फेरबदल किया, जबकि अंतिम आंकड़े वोटिंग वाले दिन देर शाम तक आ जाने चाहिए थे। इतना ही नहीं, पिछले 5 चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में हमेशा उसी पार्टी की सरकार बनी है, जो पोस्टल बैलेट में जीती है, लेकिन इस बार ठीक इसके उल्टा हुआ है। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को 74 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिला, मगर ईवीएम की गिनती में भाजपा जीती। राहुल गांधी ने बाकायदा सबूतों के साथ फर्जी वोटर्स का खुलासा किया है। ऐसे चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती थी कि वो तथ्यों के साथ इसका जवाब देता। लेकिन ऐसा करने की बजाए आयोग शिकायतकर्ता को ही धमकाने में लगा है।
इन सीटों पर मामूली अंतर से जीती है भाजपा
उचाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया। वहीं, दादरी में भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 मतों से हराया। असंध में कांग्रेस के शमशेर गोगी को भाजपा के योगेंद्र राणा ने 2306 मतों से हराया। राई में भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जयभगवान अंतिल को 4673 मतों से हराया।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को हरियाणा CEO का नोटिस: मतदाता सूची अनियमितताओं पर मांगे सबूत, 10 दिन का दिया समय