दलित अधिकारियों को ऊंचा उठते देख बर्दाश्त नहीं होती बीजेपी को: अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर और सोचने वाली है। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सीनियर अधिकारी को भी इस तरह की प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ा। बीजेपी को यह बात हजम नहीं होती कि दलित समाज का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर पहुंचे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ हुए हमले में भी बीजेपी का पूरा सिस्टम हमलावरों के साथ खड़ा दिखा।