हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पुलिस कांस्टेबल सहित 12 अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए 15 अप्रैल से शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग ने पुलिस, वन विभाग और जेल विभाग में होने वाली भर्तियों के लिए शारीरिक माप परीक्षण का ब्योरा सार्वजनिक किया है।
आयोग के अनुसार 5500 पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती होगी, जिनमें 400 पद रेलवे पुलिस के लिए है। इनके अलावा खेल कोटे से जेल के लिए पुरुष और महिला वार्डर, पुलिस में सब इंस्पेक्टर और वन विभाग में खेल कोटे से डिप्टी रेंजर, फोरेस्टर, फोरेस्ट गार्ड के पदों के लिए पीएमटी होगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके 15 अप्रैल को संभावित तारीख बताया। कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से जल्द ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर पीएमटी के लिए चयनित अभ्यर्थियों का ब्योरा और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक लिंक जारी किया जाएगा।