फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पीएम मोदी बोले... हुड्डा साहब कभी भी आकर मिल लेना, दीपेंद्र हुड्डा भी प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते दिखे

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से हाथ मिलाते और उनका हालचाल पूछ रहे हैं। पीएम मोदी हुड्डा को मिलने का ऑफर भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पीएम मोदी से हाथ मिलाते दिखे। एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि हुड्डा साहब कहां हैं आजकल, कभी भी मिलने आइए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी थोड़ा आगे बढ़ते हैं तो सामने खड़े सांसद दीपेंद्र हुड्डा को देखकर कहते हैं कि अरे छोटे हुड्डा भी यहीं पर हैं। कुछ बातचीत के बाद पीएम आगे निकल जाते हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह वीडियो कब और कहां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें