फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अरावली मेगा प्रोजेक्ट की प्रधानमंत्री से शुभारंभ करवाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अरावली क्षेत्र में जंगल सफारी परियोजना और अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की गई है। इसका उद्देश्य इको-टूरिज्म बढ़ाने के साथ जैव विविधता, वन्य जीव संरक्षण और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। पर्यावरण मंत्री राव नरवीर ने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने की योजना है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग के अधीन परियोजना की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। नागपुर की गोरेवाड़ा सफारी और गुजरात की वनतारा परियोजना से प्रेरणा ली जा रही है। अरावली की पहाड़ियां हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली सहित चार राज्यों में फैली हुई है और 1.15 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करती है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कई युवा स्टार्टअप और निजी संस्थाएं भी वन्यजीव संरक्षण में भागीदारी कर रही हैं, जो सरकारी प्रयासों को मजबूत बना रही हैं। अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के माध्यम से स्वदेशी प्रजातियों का वनरोपण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, भूजल पुनर्भरण (रिचार्ज) और जैव विविधता को संरक्षित किया जाएगा। इससे राज्य में पर्यावरण बेहतर करने के साथ रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें