फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मिलेगी सांकेतिक भाषा व्याख्या की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) व्याख्या सहायता उपलब्ध कराएगी। केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने श्रवण बाधित और संचार संबंधी अन्य दिव्यांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र के अनुसार दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान सांकेतिक भाषा व्याख्या सहायता उपलब्ध कराने संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सभी सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों को दिव्यांगजनों की भागीदारी वाले प्रशिक्षण सत्रों में सांकेतिक भाषा दुभाषियों व अन्य सहायता सेवाओं की आवश्यकता अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें