25 जेएनडी13: कंडेला गांव में स्वर्गीय राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण करते हुए किसान संगठनों के
- फोटो : mathura
जींद। कंडेला गांव में रविवार को स्वर्गीय राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया गया। राजेश की वर्ष 2002 में कंडेला कांड के दौरान मृत्यु हो गई थी। उस समय राजेश मात्र नौवीं कक्षा के छात्र थे और इस घटना में सबसे कम उम्र के शहीद थे।
कंडेला गांव और विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर इस मूर्ति की स्थापना की है। मूर्ति अनावरण समारोह में हरियाणाभर से सैकड़ों किसान शामिल हुए।
इस मौके पर बलबीर सिंह गुरुसर किसान सभा राज्य प्रधान, नफे सिंह ईगराह, रामफल कंडेला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, कुलदीप उर्फ पप्पु रेढू शाहपुर, जोगेंद्र नैन राज्य प्रधान भाकियू घासीराम नैन गुट, छज्जू राम कंडेला राज्य प्रेस प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, गुरविंदर सिंह प्रधान माजरा खाप, ओमप्रकाश कंडेला कंडेला खाप प्रधान और विकास सींसर आदि मौजूद रहे। संवाद