हरियाणा सरकार ने घोषणा की, पंजाब व चंडीगढ़ में रहेगा अवकाश
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 25 नवंबर को राज्य में वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस दिन अवकाश रहेगा। हरियाणा सरकार 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य राज्यस्तरीय समागम का आयोजन करा रही है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समागम के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी आदर्शों, उनके बलिदान और समाज में आपसी सद्भाव को स्थापित करने वाले उनके मार्गदर्शन का विशेष रूप से स्मरण किया जाएगा।