फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विपक्ष ने उठाई आग व बारिश से बर्बाद हुए गेहूं के मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा बोले, सरकार मुआवजा दें
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा, मुआवजा नहीं दिया तो सड़क पर उतरेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विपक्षी पार्टियों ने आग व बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग सरकार से उठाई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में फसलों के खराब होने की सभी घटनाओं का संज्ञान लेकर सरकार किसानों को मुआवजा देकर भरपाई करें। वहीं, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार ने किसानों को जल्द मुआवजा नहीं दिया तो पार्टी सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।

हुड्डा ने कहा कि किसान का अनाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं, जिससे किसान सड़कों पर अपनी फसल रखने को मजबूर हैं। सरकार 25 फीसदी से ज्यादा गेहूं की उठान नहीं करवा सकी है। भाजपा सरकार ने ना बारदाने की व्यवस्था की, ना तिरपाल और ना ही उठान। मौसम के पूर्वानुमान के बावजूद सरकार ने गेहूं को पानी से बचने के लिए उचित प्रबंध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धूल भारी आंधी और बारिश से कई जिलों में लाखों टन फसल खराब हो गई है। किसानों के 30 लाख टन से अधिक गेहूं की उठान नहीं हुई है। वहीं, आग की चपेट में आकर करीब 1000 एकड़ से अधिक फसल पूरी तरह से जल गई है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिया जा सकता है, तो आग व बारिश से हुए नुकसान के लिए भी मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें