फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस कर्मियों के लिए फिंगरप्रिंट साइंस प्रशिक्षण का मौका, NCRB में 12 सप्ताह का विशेष कोर्स

Tue, 23 Jun 2026 10:11 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली द्वारा 12 सप्ताह के फिंगरप्रिंट साइंस एंड नफीस प्रोफिशिएंसी कोर्स के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जुलाई 2026 से शुरू होकर सितंबर 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन
haryana police - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फिंगरप्रिंट विज्ञान तथा आधुनिक अपराध जांच तकनीकों में दक्षता बढ़ाने का सुनहरा अवसर आया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली द्वारा 12 सप्ताह के फिंगरप्रिंट साइंस एंड नफीस प्रोफिशिएंसी कोर्स के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जुलाई 2026 से शुरू होकर सितंबर 2026 तक चलेगा। कोर्स का आयोजन एनसीआरबी मुख्यालय, नई दिल्ली में किया जाएगा। 

इसके लिए इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल सहित संबंधित श्रेणी के इच्छुक पुलिस अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फिंगरप्रिंट साइंस, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नफीस), डिजिटल पहचान तकनीक और आधुनिक अपराध जांच के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इससे जांच अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और अपराधों के वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने इच्छुक अधिकारियों से अपनी सहमति या विलिंगनेस 23 जून 2026 को शाम 4 बजे तक संबंधित शाखा को भेजने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण से पुलिस बल की जांच क्षमता और अपराधियों की पहचान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें