फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ऑपरेशन शील्ड स्थगित: रात आठ बजे से नहीं होगा ब्लैकआउट, कई जगहों पर होनी थी मॉकड्रिल

Thu, 29 May 2025 10:06 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी सूचना है कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर से होने वाले ब्लैकआउट स्थगित कर दिया है। ब्लैकआउट के साथ हरियाणा के कई जिलों की विभिन्न जगहों में मॉकड्रिल भी किए जाने के आदेश थे, जिन्हें अब टाल दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार हरियाणा में प्रस्तावित ऑपरेशन शील्ड को स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस ऑपरेशन के तहत मॉकड्रिल आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी जिला प्रशासनों को सूचित कर दिया है। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था को परखना था, लेकिन केंद्रीय निर्देशों के चलते इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें