हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी सूचना है कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर से होने वाले ब्लैकआउट स्थगित कर दिया है। ब्लैकआउट के साथ हरियाणा के कई जिलों की विभिन्न जगहों में मॉकड्रिल भी किए जाने के आदेश थे, जिन्हें अब टाल दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार हरियाणा में प्रस्तावित ऑपरेशन शील्ड को स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस ऑपरेशन के तहत मॉकड्रिल आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी जिला प्रशासनों को सूचित कर दिया है। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था को परखना था, लेकिन केंद्रीय निर्देशों के चलते इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।