फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन एक सप्ताह और बढ़ा, 15 दिन में 2,899 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी तक 11,000 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई, 1.8 करोड़ रुपये का सामान जब्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस के राज्यव्यापी ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। अभी तक 1 से 15 दिसंबर 2025 के बीच 15 दिन में प्रदेशभर में 11,122 संवेदनशील हॉटस्पॉट्स पर सघन जांच करते हुए पुलिस ने 1213 नए आपराधिक मामले दर्ज किए और 2,899 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 54 लाख से अधिक नकदी, नशीले पदार्थ, अवैध हथियार व अपराध में प्रयुक्त वाहन व अन्य सामग्री मिलाकर लगभग 1.8 करोड़ मूल्य का सामान जब्त किया है। अभियान के प्रभाव को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने इसको एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पंचकूला में सोमवार को आयोजित राज्यस्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के सुपरविजन में चल रहे इस अभियान को सराहा है। पुलिस ने 538 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के 117 मामलों में 161 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 136 अवैध हथियार व 171 जिंदा कारतूस बरामद कर अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ा है।
विज्ञापन



गुरुग्राम सबसे आगे, भिवानी दूसरे स्थान पर
जिलावार कार्रवाई में गुरुग्राम पुलिस 801 हॉटस्पॉट्स पर कार्रवाई करते हुए 569 गिरफ्तारियां कर पहले नंबर पर रही है। साथ ही सर्दी में 2,500 से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता भी पहुंचाई है। भिवानी पुलिस ने गिरफ्तारी के मामलों में दूसरे स्थान पर रहते हुए 272 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। सोनीपत में नकली वीटा घी, ड्राई फ्रूट और धातु के तारों की बड़ी बरामदगी हुई है जबकि कैथल और पलवल में संपत्ति अपराधों में रिकवरी की गई।

नशा और शराब माफिया पर सीधा वार
पुलिस ने नशा तस्करों और शराब माफिया की आर्थिक कमर तोड़ते हुए चूरा पोस्त, गांजा, अफीम, चरस और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की। साथ ही हज़ारों बोतल अवैध शराब, लाहन और बीयर जब्त की गई। अपराध में प्रयुक्त कारें, मोटरसाइकिलें, ट्रक, ट्रैक्टर और मोबाइल फोन भी ज़ब्त किए गए है।
विज्ञापन



प्रशासनिक सख्ती के साथ जनसेवा
अभियान के दौरान 34 लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए गए और 37 आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की गई। पड़ोसी राज्यों के साथ 679 इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स साझा कर अंतरराज्यीय अपराध पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने कुल 8,852 जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें