फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में लिंगानुपात पिछले साल की तुलना में 9 अंक सुधरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बैठक में 31 दिसंबर तक लिंगानुपात 920 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले साल की तुलना में हरियाणा में इस बार लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है। पिछले साल 15 नवंबर 2024 को लिंगानुपात का आंकड़ा 907 था जबकि इस बार 9 अंक के सुधार के साथ मंगलवार को यह 916 दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक लिंगानुपात 920 तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने मंगलवार को लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित स्टेट टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शहरों एवं कस्बों में माइग्रेटिड जनसंख्या वाले क्षेत्रों में सभी नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्लम क्षेत्रों में नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण कम है उनमें कैंप लगाकर या लोगों को जागरूक करके जन्म पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं को समय पर उन परिवारों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव आरएस ढिल्लो , महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. कुलदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें