फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: हरियाणा में 834 ठिकानों पर रेड, 175 आरोपी गिरफ्तार; 27 कुख्यात अपराधी शामिल

Tue, 09 Dec 2025 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोनीपत और सिरसा में 62-62 स्थानों पर कॉम्बिंग की गई। गिरफ्तारी में भिवानी जिले (29 गिरफ्तारी) ने बाजी मारी। इसके अलावा रेलवे पुलिस ने 78 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। अवैध हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए भी पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है।
विज्ञापन
Haryana Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन' लगातार अपराध के नेक्सस को तोड़ने के लिए काम कर रहा है।  
विज्ञापन


आठ दिसंबर को पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए 834 हॉटस्पॉट्स (हॉटस्पॉट्स ) पर  रेड की। इस दौरान 81 मुकदमें, 175 गिरफ्तारी की गई जिनमें 27 कुख्यात अपराधी शामिल है।  

27 कुख्यात समेत 175 गिरफ्तार

सोनीपत और सिरसा में 62-62 स्थानों पर कॉम्बिंग की गई। गिरफ्तारी में भिवानी जिले (29 गिरफ्तारी) ने बाजी मारी। इसके अलावा रेलवे पुलिस ने 78 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। अवैध हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए भी पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। आर्म्स एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए पुलिस ने 6 गन हाउसों का भी औचक निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 27 ऐसे अपराधियों को दबोचा है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे या हिंसक अपराधों में वांछित थे। इस कड़ी में अन्य राज्यों के साथ 14 महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस इनपुट साझा किए गए हैं, ताकि अपराधी दूसरे राज्यों में शरण न ले सकें । वहीं, विदेश भागने की फिराक में लगे अपराधियों पर रोक लगाने के लिए 2 अपराधियों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश भी संबंधित विभाग को भेजी गई है । साथ ही, एक अपराधी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें