फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: शिक्षा ही जलाएगी जीवन में प्रगति की लाै

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का युवाओं से आह्वान, शिक्षा को जीवन का मुख्य आधार बनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों की गौरवशाली परंपराओं को संजोते हुए शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य आधार बनाएं। केवल शिक्षा ही वह सशक्त साधन है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राजस्थान के जोधपुर में श्री सुमेर शिक्षण संस्थान के 128वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि शिक्षा से ही नई सोच, आत्मविश्वास और प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 800 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार को तीसरी बार जनसेवा का अवसर दिया है। यह जन समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में हरियाणा की भूमिका को देखते हुए मिला है। माैके पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक भगवान राम सैनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें