फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एक नवंबर को गुरुग्राम में कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखने का होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट और सोलर योजना पर भी विशेष फोकस
विज्ञापन

चंडीगढ़। वैश्विक कंपनियों की पहली पसंद गुरुग्राम होने से सोहना, मानेसर और बावल जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा।
इसके लिए नए गुरुग्राम के सेक्टर-65 में स्थित नगर निगम की भूमि को चिह्नित कर वहां आगामी एक नवंबर यानि हरियाणा दिवस पर इस सेंटर की आधारशिला रखने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह निर्देश उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने समीक्षा बैठक में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि एचएसआईआईडीसी उनकी दी गई आधी भूमि को विकसित कर भू-मालिकों को हिस्सेदार बनाएगा। इस प्रक्रिया में पेशेवर एजेंसियों की सेवाएं लेते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से पलवल तक के हिस्से की मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है, जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन


मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए एचएसआईआईडीसी की ओर से विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि केएमपी के दोनों ओर बड़े स्तर पर विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाए और हर 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर सौर ऊर्जा चालित पंपों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें