फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ओमान में 100 पुरुष नर्स के पदों के लिए 12 मार्च तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचकेआरएन के माध्यम से 22 से 45 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ओमान में 100 पुरुष नर्स के पदों पर नाैकरी का माैका है। हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से इन पदों के लिए 12 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

एचकेआरएन ने शुक्रवार को ओमान के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नर्स पदों पर दो वर्ष के अनुबंध पर नाैकरी मिलेगी और 6 माह प्रोबेशन पीरियड होगा। ओमान में इंडस्टि्रयल नर्स, इमरजेंसी केयर, वर्क प्लेस हेल्थ माॅनिटरिंग, मेडिकल रिकार्ड, सेफ्टी ट्रेनिंग आदि कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। योग्यता की बात करें तो जिसने बीएससी नर्सिंग या जीएनएम नर्सिंग में से कोई भी पढ़ाई की हो उसे आवेदन का माैका मिलेगा। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। 22 से 45 वर्ष तक की आयु वाले ही आवेदन कर सकेंगे। अनुभव की बात करें तो 3 से 4 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। जो भी इन पदों के लिए चयनित होंगे उन्हें 1.05 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। भर्तियों से संबंधित एजेंसी बालाजी मैनपाॅवर रिक्रूटमेंट प्राइवेट लिमिटेड है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें