चंडीगढ़। काैशल रोजगार के माध्यम से इस्राइली में नाैकरी के लिए नर्सिंग स्टाफ या संबंधित पढ़ाई करने वाली महिलाएं व पुरुष 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा काैशल रोजगार की तरफ से 12 अगस्त तक से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले 30 अक्तूबर तक आखिरी तिथि थी। इस्राइली में होम बेस्ड केयर गिवर के 5000 पदों के लिए यही तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर तक आवेदन करने के लिए की जा चुकी है।