फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अस्पतालों में बढ़ेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, सीएचसी-पीएचसी के खाली पद भी भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
430 मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी, नियुक्ति पत्र किए जा रहे जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 430 मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नियुक्ति पत्र सोमवार से चयनित डाॅक्टरों को भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नए नियुक्त डॉक्टरों की तैनाती जरूरत के अनुसार की जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों को जिला और सब-डिविजनल अस्पतालों में लगाया जाएगा। इससे मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।
इनमें सर्जरी के 11, एनेस्थीसिया विभाग के 18, हड्डी रोग के 19, बाल रोग के 19, मानसिक रोग के 4, आंखों के रोग के 11, प्रसूति एवं स्त्री रोग के 16 और पैथोलॉजी के 18 डॉक्टरों की नियुक्ति शामिल है। इसके अलावा दवा विज्ञान के 4, जैव रसायन के 1, कैंसर उपचार के 3, सामान्य चिकित्सा के 14, सूक्ष्म जीव विज्ञान के 1, श्वसन रोग के 4, रेडियोलाॅजी जांच के 4, पारिवारिक चिकित्सा के 2, फोरेंसिक चिकित्सा के 5, त्वचा रोग के 3, सामुदायिक चिकित्सा के 6 और कान-नाक-गला रोग के 4 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि सभी नवनियुक्त मेडिकल ऑफिसरों को नियुक्ति पत्र मिलने के 15 दिनों के भीतर निर्धारित जगह पर रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी दूर करने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें